JanjgirChampa Fraud Arrest : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों के लोन की क़िस्त का गबन, 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार, तलाश कर रही सिटी कोतवाली पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सीटी कोतवाली पुलिस ने स्पंदन स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों के लोन की क़िस्त का गबन करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. आरोपियों ने 2 लाख 74 हजार रुपये का गबन किया था. आरोपी जितेंद्र पटेल, बलौदाबाजार जिले के लवन का रहने वाला है, वहीं आशीष चौहान, सारंगढ़ जिले के कुटेला गांव का रहने वाला है और आरोपी सूरज चौहान, महासमुंद जिले के लोहरिन डीपा का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

पुलिस के मुताबिक, जांजगीर के स्पंदन स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के मैंनेजर निरूपति बंजारा ने रिपोर्ट लिखाई कि पूर्व में कार्यरत कंपनी के कर्मचारी जितेंद्र पटेल, आशीष चौहान, सूरज चौहान सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों के लोन की किस्त की राशि 2 लाख 74 हजार रुपये को बैंक में जमा नहीं कराया गया और किस्त की राशि को गबन कर लिया गया है. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी सूरज चौहान, जितेंद्र पटेल, आशीष चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!