लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद सलमान खान पर खेसारीलाल यादव ने दिया रिएक्शन- ‘छोटी चीज तो है नहीं…’

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने जब पूर्व नेता बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी ली, तो सलमान खान की सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया. गैंगस्टर कई बार भाईजान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने कुछ वक्त पहले सलमान खान के घर पर गोलियां भी चलवाई थीं. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद भाईजान के करीबी और फैंस चिंतित हो गए हैं. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने भाईजान को मिल रही धमकियों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनका सपोर्ट किया है.

 



 

 

खेसारीलाल यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सलमान खान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वे एक सवाल पर कहते हैं, ‘एक बेहतर इंसान को इस दुनिया से जल्दी नहीं जाना चाहिए. एक अच्छे कलाकार को धमकी मिलती है, तो बुरा तो लगता है न. उन्होंने कहीं-न-कहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, अपनी भाषा को प्रमोट किया और हिंदुस्तान का मान बढ़ाया है. सबकी अपनी-अपनी समस्याएं होती हैं. सलमान खान अपनी समस्याएं खुद ही हल करना जानते हैं. वे सलमान खान बने हैं, तो वह बनने में मेहनत बहुत लगी है. छोटी चीज तो है नहीं.’

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

खेसारीलाल यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. सलमान खान और भोजपुरी स्टार के फैंस उनकी प्रतिक्रिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि सलमान खान पर काला हिरण मारने का आरोप है, जिसकी वजह से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की जान के पीछे पड़े हैं. बता दें कि बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानते हैं और उन्हें पूजते हैं. फिर भी, सलमान खान जैसे सुपरस्टार को मिल रही धमकियां उनके परिवार और करीबियों को सदमा पहुंचा रही हैं. काम की बात करें, तो सलमान खान की अगली बड़ी फिल्म ‘सिंकदर’ है, जो अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!