जान से मारने की मिली थी धमकी, फिर भी नहीं मानी हार, ‘बिग बॉस 17′ फेम सना की रोंगटे खड़े करने वाली दास्तां

नई दिल्ली: सना रईस खान के विचार अपनी जिंदगी और प्रोफेशन को लेकर साफ हैं. वे पेशे से एक वकील हैं और हाई-प्रोफाइल केसेज से जुड़ी रही हैं. वे ‘बिग बॉस 17′ से देशभर में मशहूर हुई थीं. उन्होंने एक बातचीत में अपने जोखिम भरे प्रोफेशन के किस्से सुनाए. वे बोलीं, ‘मैं काम को उसकी अहमियत और जरूरत के हिसाब से प्राथमिकता देती हूं.’ मशहूर वकील टीम वर्क पर भरोसा करती हैं. यही वजह है कि उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों को मैनेज करने के लिए खुद की टीम बना रखी है. उन्होंने बताया कि टीम की वजह से ही उन्हें अपने काम पर फोकस करने में मदद मिलती है.

 



 

 

 

रियलिटी शो स्टार ने आगे कहा ‘मैं पहले एक वकील थी, लेकिन ‘बिग बॉस’ ने मुझे पूरे भारत में पहचान दिलाई और अब देश की आम जनता सनसनीखेज और हाई-प्रोफाइल मामलों को लेकर मेरे केस के बारे में जानती है. ‘बिग बॉस 17’ के बाद ‘इंद्राणी नेटफ्लिक्स डॉक्यू’ सीरीज ने मुझे इंटरनेशनल पहचान दिलाई.’ यह देश का सबसे बड़ा मर्डर केस था, जिसे सीरीज ने जाहिर किया.
फिर सना रईस खान ने अपने प्रोफेशन में आने वाली अन्य मुसीबतों और चुनौतियों पर भी खुलकर बात की. आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, सना रईस खान ने बताया, ‘मेरे पेशे में बहुत जोखिम है, जहां लोगों की जान दांव पर लगी होती है. मैं सोशल जस्टिस में विश्वास रखती हूं और जानती हूं कि हर एक केस के साथ लोगों की जिंदगी औरु मौत जुड़ी होती है.’

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी, घोटाले को लेकर नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नारेबाजी के साथ किया विरोध, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

 

 

सना सईद को जब मिली जान से मारने की धमकी
सना सईद खान ने फिर उन धमकियों का जिक्र किया जिसने उन्हें परेशान तो किया लेकिन डट कर मुकाबला करने का सबक भी दिया. उन्होंने बताया, ‘हरियाणा एनकाउंटर केस में अपनी मुवक्किल दिव्या पाहुजा के लिए लड़ते समय मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. खैर मैंने उसे जमानत दिलाई, लेकिन फिर उसकी हत्या कर दी गई. इस घटना की वजह से मैं काफी दिनों तक परेशान थी.’
सना सईद खान को है अपने पेशे पर गर्व
‘बिग बॉस’ फेम स्टार ने बताया कि समय बीतने के साथ मुझे अहसास हुआ कि मैं अपने काम से समाज में किस तरह का प्रभाव डाल सकती हूं, क्योंकि अल्लाह ने मुझे इस पेशे में रखा है, जहां मैं लोगों की जान बचा सकती हूं और खुशी का कारण बनकर उन्हें दूसरा जीवन दे सकती हूं.’ सना रईस खान ने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा से खेल का शौक रहा है और जल्द ही एक नए स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट की घोषणा होगी.’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया
error: Content is protected !!