Korba Big News : अधिक बिल को लेकर मरीज के परिजन का हंगामा, हॉस्पिटल में तोड़फोड़

कोरबा. NKH हॉस्पिटल में मरीज कुलदीप सिंह के परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और हंगामा करते हुए तोड़फोड की है.

 



दरअसल, कटघोरा निवासी कुलदीप सिंह दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए कोसाबाड़ी स्थित NKH हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. परिजन का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही बरती है और 5 लाख का बिल थमाया है. बिल देखते ही परिजन आक्रोशित होकर डॉक्टर से बहस शुरू कर दी और हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की है. फिलहाल, मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!