Korba News : लघु वनोपज फड़ मुंशी संघ ने 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन कर वन विभाग से कलेक्टोरेट तक रैली निकाली, ये है मांग…

कोरबा. छत्तीसगढ़ लघु वनोपज फड़ मुंशी संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर वन विभाग से कलेक्टोरेट तक रैली निकाली और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. संघ का कहना है कि 2023 के चुनावी दौर में भाजपा ने सरकार बनने पर मुंशी को मानदेय के अतिरिक्त 25 हजार देने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार बनने के 10 माह बाद भी घोषणा पर अमल नहीं की है और फड़ मुंशी को घोषणा की राशि 25 हजार नहीं मिल रही है.



इसे भी पढ़े -  Champa News : भोजपुर में श्री गुहा निषादराज जयंती के अवसर पर शोभायात्रा और झांकी का प्रदर्शन 23 मार्च को, धीवर समाज के लोगों ने विधायक को आमंत्रित किया...

सरकार द्वारा पहल नहीं करने से फड़ मुंशी काफी चिंतित हैं और अपनी समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा है कि यदि उनकी समस्या पर विचार नहीं किया जाता तो वह आम व्यक्ति तक पहुंचाने वाले सरकार की तेंदूपत्ता संग्रहण जैसी अनेक योजनाओं पर काम करना बंद कर देंगे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, शासकीय सेवाओं में चयनित लोगों को किया गया सम्मानित, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, डीईओ कुमुदनी बाघ सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 

error: Content is protected !!