Sakti Big Update : नहर में पिकअप वाहन गिरने का मामला, दूसरे बच्चे का भी शव मिला, 1 अन्य बच्चा अब भी है लापता, वाहन में सवार थे 21 लोग, 18 लोग बच गए थे, SDRF का रेस्क्यू जारी…

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के मोहगांव गांव में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन नहर में गिर गया था. वाहन में 21 लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था. हादसे के बाद 3 बच्चे लापता हो गए थे, जिसकी तलाश SDRF और पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी. इस दौरान आज 1 बच्चे ऋषभ की लाश रजगा गांव में मिली है. कल शाम को 1 बच्चे इंद्र जायसवाल की लाश मिली थी, वहीं अब भी 1 बच्चा लापता है और 36 घण्टे बाद भी एक बच्चे का पता नहीं चल सका है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर की रात बैलाचूआ गांव से पिकअप वाहन में सवार होकर सलिहाभाठा गांव जसगीत गाने के लिए लोग जा रहे थे. इसी दौरान मोहगांव गांव की नहर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया था. वाहन में 21 लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था, वहीं हादसे के समय 2 बच्चे के लापता होने की बात सामने आई थी.

कल पता चला है कि 1 और बच्चा भी लापता है. फिर तीनों बच्चों की सुबह से SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही थी. इस दौरान कल शाम 1 बच्चे इंद्र जायसवाल की लाश मिल गई थी, वहीं आज दूसरे बच्चे ऋषभ की लाश रजगा गांव में मिल गई है, लेकिन 36 घण्टे बीत जाने के बाद भी 1 अन्य बच्चा लापता है, जिसका पता नहीं चल सका है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!