Sakti Big Update : नहर में बहे तीनों बच्चों का शव मिला, मोहगांव की नहर में बुधवार के शाम को हुई थी घटना, वाहन में सवार थे 21 लोग, 18 लोग बच गए थे, 3 बच्चे बह गए थे नहर में

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के मोहगांव गांव में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन नहर में गिर गया था. हादसे के बाद 3 बच्चे लापता हो गए थे, जिसकी तलाश SDRF और पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी. इस दौरान आज 1 बच्चे ऋषभ की लाश रजगा गांव में मिली है, वहीं दूसरे बच्चे सोनू उर्फ भुरू महंत की लाश डंगोरा गांव में मिली है. कल शाम को तीसरे बच्चे इंद्र जायसवाल की लाश खोलीहागढ़ गांव में मिली थी. 36 घंटे से SDRF टीम और पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही थी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

आपको बता दें कि 9 अक्टूबर की रात बैलाचूआ गांव से पिकअप वाहन में सवार होकर सलिहाभाठा गांव जसगीत गाने के लिए लोग जा रहे थे. इसी दौरान मोहगांव गांव की नहर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया था. वाहन में 21 लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था, वहीं हादसे के समय 2 बच्चे के लापता होने की बात सामने आई थी. कल पता चला कि 1 और बच्चा भी लापता है. फिर तीनों बच्चों की सुबह से SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

इस दौरान आज 36 घंटे के बाद दो बच्चे ऋषभ की लाश रजगा गांव में मिली है और सोनू उर्फ भुरू महंत की लाश डंगोरा गांव में मिली है, वही तीसरे बच्चे इंद्र जायसवाल की लाश कल शाम को मिल गई थी. 36 घंटे से SDRF और टीम खोजबीन करने मशक्कत कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

Related posts:

error: Content is protected !!