Korba Accident Death : डांस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे डांसर युवक को ट्रेलर ने मारी ठोकर, हुई मौत

कोरबा. कुदुरमाल मुख्य मार्ग पर भैसमा डांस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे डांसर युवक धीरज पटेल को ट्रेलर ने ठोकर मार दी और हादसे में युवक की मौत हो गई है.

 



यह घटना तब हुई, जब मालवाहक वाहन में कुछ लोग सवार होकर नरईबोध से भैसमा डांस प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान कुदुरमाल मुख्य मार्ग के पास धीरज पटेल का तबियत खराब होने लगा और सड़क किनारे उल्टी करने लगा. यहां ट्रेलर ने युवक को ठोकर मारते हुए घसीट दिया, वहीं युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!