गैस या इलेक्ट्रिक कौन सा गीजर रहेगा बेस्ट? खरीदने से पहले जानना बेहद जरूरी. पढ़िए..

गीजर खरीदने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके लिए गैस या इलेक्ट्रिक गीजर में से कौन सा बेहतर रहेगा. दोनों के अपने फायदे और कमियां हैं. इसके साथ ही गैस गीजर और इलेक्ट्रिक गीजर की प्राइस में भी अंतर होता है.

 



 

इलेक्ट्रिक गीजर

इलेक्ट्रिक गीजर गैस गीजर की तुलना में अधिक सुरक्षित होते हैं क्योंकि इनमें गैस लीक होने का खतरा नहीं होता. इन्हें ऑपरेट करना आसान होता है और पानी जल्दी गर्म होता है. यह छोटे परिवारों और इंडिविजुअल्स के लिए अच्छा विकल्प है.

 

 

 

कई इलेक्ट्रिक गीजर ऑटोमेटिक थर्मोस्टैट कंट्रोल के साथ आते हैं, जो तापमान को नियंत्रित रखते हैं. इलेक्ट्रिक गीजर थोड़ी अधिक बिजली खर्च करते हैं, खासकर अगर रोजाना लंबे समय तक चलाया जाए. यह गैस गीजर की तुलना में थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इन्हें खरीदा जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

गैस गीजर

गैस गीजर बिजली की तुलना में पानी जल्दी गर्म करते हैं. इससे लंबे समय तक पानी की आवश्यकता होने पर उपयोगी साबित होते हैं. गैस गीजर बिजली की बजाय एलपीजी या पाइप्ड गैस पर चलते हैं, इसलिए बिजली के बिल की चिंता नहीं होती.

 

 

यह लगातार गर्म पानी देता है, इसलिए बड़े परिवार के लिए यह अच्छा विकल्प है. गैस गीजर में गैस लीक का खतरा होता है, इसलिए इसे लगाने से पहले एक अच्छे वेंटिलेशन का ध्यान रखना चाहिए. आमतौर पर, गैस गीजर इलेक्ट्रिक गीजर से सस्ते होते हैं और ऑपरेटिंग कॉस्ट भी कम होता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

कौन सा चुनें?

छोटे परिवारों और सीमित उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक गीजर बेहतर विकल्प है. यह सुरक्षित और उपयोग में आसान होता है. बड़े परिवारों या अधिक उपयोग के लिए गैस गीजर अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि यह कम समय में ज्यादा पानी गर्म कर सकता है और बिजली की भी बचत होती है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!