Janjgir Big Accident : पुलिस लाइन के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाओं को टक्कर मारी, 1 महिला की मौत, 2 घायल, पुलिसकर्मियों की पत्नी हैं तीनों महिलाएं

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की पुलिस लाइन के पास सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर 3 महिलाओं को डाक पार्सल लिखे छोटे कंटेनर वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में आरक्षक प्रवीण भारद्वाज की पत्नी लक्ष्मी भारद्वाज की मौत हो गई है, वहीं 2 अन्य महिला ज्योति यादव और सुनीता बरेठ घायल हुई है. दोनों घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों महिलाएं, पुलिसकर्मियों की पत्नी है. घटना के बाद घटनाकारित वाहन को पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

जांजगीर की पुलिस लाइन के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब खोखरा की ओर आ रहे डाक पार्सल लिखे छोटे कंटेनर वाहन ने सड़क पर मार्निंग वाक पर निकली 3 महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे में महिला लक्ष्मी भारद्वाज की मौत हो गई गई, वहीं 2 महिला ज्योति यादव और सुनीता बरेठ घायल है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना के बाद रक्षित निरीक्षक और सिटी कोतवाली टीआई पहुंचे. फिर परिजन भी पहुंचे हैं. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!