Janjgir FIR : नगर सैनिक और उनकी पत्नी, बेटी से मारपीट, सिटी कोतवाली पुलिस ने किया FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने नगर सैनिक और उनके परिजन से गाली-गलौज, मारपीट के मामले में 3 आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है. मामला बसंतपुर गांव का है.

 



पुलिस के मुताबिक, नगर सैनिक रामकुमार सिदार ने रिपोर्ट लिखाई कि घर में काम चल रहा था, तभी पड़ोस के रहने वाले जितेंद्र साहू, दुर्गेश साहू और उसकी मां मीना साहू आए. इसके बाद जातिगत गाली-गलौज करने लगे और सेना के जवान, उनकी पत्नी और बेटी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में कक्षा.तीसरी से बारहवीं तक आयोजित हुई सरप्राइज टेस्ट, विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखाई प्रतिभा

इससे नगर सैनिक को चोट आई है. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, मीना बाई साहू के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5), के तहत जुर्म दर्ज किया है. मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर ठठारी के उपार्जन केंद्र प्रभारी को कार्य से किया गया पृथक

Related posts:

error: Content is protected !!