JanjgirChampa Accident : ब्रेक डाउन के बाद खड़े ट्रेलर में पीछे से दूसरा ट्रेलर टकराया, केबिन में फंसा रहा ड्राइवर, ट्रेलर का सामने क्षतिग्रस्त, गम्भीर ड्राइवर बिलासपुर रेफर, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के मुरलीडीह के NH-49 ब्रिज पर ब्रेक डाउन के बाद खड़े ट्रेलर में पीछे से दूसरा ट्रेलर टकरा गया. हादसे में ट्रेलर के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में ड्राइवर फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है. घायल ड्राइवर को अकलतरा CHC ले जाया गया, जहां से गम्भीर हालत होने पर ड्राइवर को बिलासपुर रेफर किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

इधर, हादसे के बाद सड़क पर वाहनों के आने से मार्ग जाम हो गया है. सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस पहुंची है और वैकल्पिक व्यवस्था कर ब्रिज की दूसरी ओर से दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है. जहां हादसा हुआ है, वह मार्ग अवरुद्ध है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!