JanjgirChampa Arrest : मवेशियों की तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार, बम्हनीडीह पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने मवेशियों की तस्करी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 22 मवेशियों और ट्रक को जब्त किया है. 22 मवेशियों में से 5 की मौत हो गई थी, वहीं 17 मवेशियों को दूरपा गांव की गौशाला में अस्थाई सुपुर्दनामा में सौंपा गया है. मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.



पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक में मवेशियों को ले जाया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग की तो ट्रक में 22 मवेशी को साहेब लाल कुर्रे निवासी जिला बिलासपुर और नफीस खान निवासी जिला सिवनी (मध्य प्रदेश) के द्वारा ले जाया जा रहा था. 22 मवेशियों में से 5 मवेशी की वाहन में मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Baheradih News : बहेराडीह में 3 को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा नवधा रामायण, मानस गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार होगा दस हजार रूपये

पुलिस ने आरोपी साहेब लाल कुर्रे और नफिस खान के खिलाफ BNS की धारा 325, परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(4) के तहत जुर्म दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं मामले के अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Maha Aarti : महानदी के तट में नगर पंचायत द्वारा शुरू की गई 'शिवरीनारायण महाआरती' सतत जारी, अब से हर दिन नगर का एक परिवार 'शिवरीनारायण महाआरती' में होगा शामिल, महाआरती में शामिल होकर पुण्य लाभ लेंगे, महाआरती में हर दिन जुटते हैं श्रद्धालु...

error: Content is protected !!