JanjgirChampa FIR : पड़रिया गांव में गाली-गलौज करने से मना करने पर व्यक्ति से 2 लोगों ने की मारपीट, अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में गाली-गलौज देने से मना करने पर दो लोगों ने हीरालाल यादव के साथ मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले हीरालाल सोनझरी, मोहन लाल सोनझरी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पड़रिया गांव के हीरालाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अभी वह प्रधानमंत्री आवास के तहत अपने घर का निर्माण करवा रहा है, जिसके लिए ट्रैक्टर से रेत को गिरवाया था. उसी समय गांव के हीरालाल सोनझरी, मोहन लाल सोनझरी आकर रेत को गिरवाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे, जिन्हें मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले हीरालाल सोनझरी, मोहनलाल सोनझरी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

Related posts:

error: Content is protected !!