JanjgirChampa News : तुस्मा गांव में युवा कल्याण समिति द्वारा पुलिस डिफेंस भर्ती मॉक टेस्ट आयोजित होगा 6 नवंबर को

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के तुस्मा गांव में युवा कल्याण समिति द्वारा 6 नवंबर को पुलिस डिफेंस भर्ती मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. यहां टेस्ट में प्रवेश शुल्क युवाओं के लिए 50 रुपये, युवतियों के लिए 30 रुपये रखा गया है. इससे पहले यहां 20 मार्च 2024 को डिफेंस भर्ती मॉक टेस्ट का आयोजन हो चुका है. अब बुधवार 6 नवंबर को तुस्मा गांव के नर्सरी मैदान में यह आयोजन होगा. यहां लंबी कूद, ऊंची कूद, गोल फेंक, 100 मीटर, 8 सौ मीटर दौड़ का मॉक टेस्ट रखा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

मॉक टेस्ट में भाग लेने वाले युवाओं को प्रथम पुरस्कार 2 हजार रुपये, द्वितीय 15 सौ रुपये, तृतीय 1 हजार रुपये, चतुर्थ 5 सौ रुपये दिया जाएगा. युवतियों को प्रथम आने पर 15 सौ रुपये, द्वितीय 1 हजार रुपये, तृतीय 5 सौ रुपये, चतुर्थ 3 सौ रुपये और पंचम पुरस्कार 2 सौ रुपये दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!