KIA New SUV: भारत में जल्द लॉन्च होगी KIA की नई SUV, डिजाइन, स्पेस और सेफ़्टी में स्थापित करेगी नए स्टैंडर्ड

KIA जल्द ही भारत में एक और SUV लेकर आने वाली है। कंपनी इसका स्केच जारी किया है। यह नई SUV किआ 2.0 के तहत भारत में नया मुकाम हासिल करने के लिए तैयार है। यह SUV डिज़ाइन, तकनीक, स्पेस और सेफ़्टी के मामले में नए स्टैंडर्ड स्थापित करेगी। इसके साथ ही भारतीय बाजार में SUV का नया रूप भी पेश करेगी। KIA की नई SUV का डिजाइन EV9 और कार्निवल लिमोजीन से इंस्पायर्ड है। इन दोनों को ही फ्यूचरिस्टिक मोबिलिटी और मॉडर्न डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।

 



स्केच में क्या-क्या दिखा?
KIA की तरफ से नई SUV जारी किया गया है। इसमें गाड़ी की कुछ डिटेल्स देखने के लिए मिले हैं। स्केच में एक बॉक्सी सिल्हूट देखने के लिए मिला है, जिसमें कार्निवल से प्रेरित वर्टिकल DRL डिज़ाइन किया गया है। इस फीचर को व्हीकल के टेस्टिंग के दौरान पहले ही स्पॉट किया जा चुका है। इसके अलावा स्केच में फ्लश डोर हैंडल और चंकी रूफ रेल के साथ घुमावदार डोर पैनल भी देखने के लिए मिल रहे हैं। वहीं, इसके पीछे की तरफ की बात करें तो L-आकार का टेल लैंप सेटअप देखने के लिए मिल रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

KIA SUV: डिजाइन और टेक्नोलॉजी
KIA की यह नई SUV को कन्वेंशनल डिज़ाइन की जगह पर नया स्टाइल दिया गया है, जिसमें एडवांस तकनीक और बेहतर फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही इसका केबिन भी काफी आरामदायक हो सकता है। किआ की तरफ से नई SUV को लेकर कहना है कि यह एसयूवी भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। इस एसयूवी में कई कई सेग्मेंट-फर्स्ट फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलेगा। साथ ही पैसेंजर्स के लिए काफी आरामदायक भी रहेगी।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

SUV को लेकर KIA ने क्या कहा
किआ इंडिया के एमडी और सीईओ ग्वांगगु ली ने नई SUV को लेकर कहा कि किआ 2.0 एसयूवी हमारे ग्राहकों के लिए एक नया और शानदार अनुभव देगी। इसे नए और प्रोग्रेसिव एसयूवी डिजाइन के साथ तेयाय किया गया है, जो कन्वेंशनल डिजाइन को बड़ी चुनौती देगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस एसयूवी के जरिए भारतीय बाजार में एक नया स्टैंडर्ड स्थापित करने वाले है। इस एसयूवी को लेकर किआ की उम्मीद है कि यह भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आने के साथ ही इसकी मांग भी देखने के लिए मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!