Korba Big News : 150 बोरी धान जब्त, तहसीलदार ने दस्तावेज नहीं होने पर थाने के सुपुर्द किया

कोरबा. कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा अन्य जिले से आने वाले धान एवं अवैध रूप से धान का परिवहन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज तहसीलदार केके लहरे द्वारा चिर्रा श्यांग मार्ग पर गुरमा के बीच वाहन क्रमांक सीजी 16-सीएम 1784 में 150 बोरी धान को बिना दस्तावेज के जब्त किया है। धान के अवैध परिवहन होने की शंका को देखते हुए जब्त धान/वाहन को थाना श्यांग के सुपुर्द किया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!