Sakti Rape Arrest : मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी डूमरपारा की सागौन बाड़ी से गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने डूमरपारा गांव की सागौन बाड़ी से मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रामरति यादव को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 376 (2), पॉक्सो एक्ट 6 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर को थाना आकर प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी तीनों देवरानी-जेठानी कमाने खाने परिवार सहित उड़ीसा चले गई थी. उसकी नाबालिग छोटी ननन्द, जो अपने पिता के साथ गांव में थी तो दीपावली मनाने गांव आई थी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

इस दौरान 7 नवंबर की रात उसकी छोटी ननंद उसके पास सोई थी, तब उसने बताया कि आरोपी रामरति यादव ने 3 जून से 30 जून तक दुष्कर्म किया. इसकी वजह से वह गर्भवती हो गई थी. घटना को छिपाने के लिए आरोपी, गर्भपात कराने के लिए उसे हॉस्पिटल ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

एफआईए के बाद आरोपी फरार होक गया था और डूमरपारा गांव की सागौन बाड़ी में छुपा हुआ था. पुलिस ने आरोपी रामरति यादव को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!