Baloda Accident : कंडरा गांव में बाइक से गिरने से युवक के सिर में आई गंभीर चोट, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय युवक की हुई मौत, बलौदा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के कंडरा गांव में बाइक में गिरने से युवक भानुप्रताप बिंझवार के सिर में गंभीर चोट आई और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.



मिली जानकारी के अनुसार, पंतोरा चौकी क्षेत्र के केराकछार गांव केशरप्रसाद बिंझवार का 23 वर्षीय बेटा भानुप्रताप बिंझवार, रैनपुर गांव काम से गया था, जहां से वापस आते समय बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया. गिरने की वजह से सिर में गंभीर चोट आई थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. जिला अस्पताल पहुंचे पर डॉक्टर ने युवक भानुप्रताप बिंझवार को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हमारी नहर, हमारा सपना, 16 सप्ताह की मुहिम के बाद मेगा क्लीनअप ड्राइव सफल, कलेक्टर और एसपी ने भी 'युवा जांजगीर' टीम की सराहना की...

error: Content is protected !!