JanjgirChampa FIR : कटौद गांव में महिला से 5 लोगों ने मारपीट की, मारपीट करने वालों के खिलाफ नवागढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के कटौद गांव की महिला सुनीता दिवाकर से 5 लोगों ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले सढ़वा रात्रे, फोटोबाई रात्रे, शैलेन्द्र रात्रे, संदीप रात्रे और कौशिल्या रात्रे के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कटौद गांव की महिला सुनीता दिवाकर ने बताया कि गांव का सढ़वा रात्रे, अपने ट्रैक्टर को खड़ी किया था, जिसे लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगा. साथ ही, फ़ोटोबाई रात्रे, शैलेन्द्र रात्रे, संदीप रात्रे और कौशिल्या रात्रे ने भी मिलकर गाली-गलौज की, फिर डंडे से मारपीट की. मारपीट करने वाले 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!