Sakti Fraud Arrest : साढ़े 10 लाख रुपये ठगी करने वाले शातिर दो भाई गिरफ्तार, दोनों भाइयों ने 6 लोगों को रकम दोगुना करने का दिया था लालच, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में ठगी करने वाले आरोपी सुनील शतरंज, शशिकपूर शतरंज के खिलाफ IPC की धारा 420, 34 के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, बड़े सीपत गांव में नवंबर 2022 में फलेंद्र साहू और उसके गांव के अन्य 5 व्यक्ति से गांव के दो भाई सुनील शतरंज, शशि कपूर शतरंज ने रकम को दोगुना करने का झांसा में दिया था. इसके बाद दोनों भाईयों के झांसे में आकर सभी ने कुल साढ़े 10 लाख रुपये दे दिए थे. रुपये को वापस मांगने पर दोनों भाई ने रुपये देने से मना कर दिया. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दोनों भाई सुनील शतरंज, शशिकपूर शतरंज को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!