Korba Rescue : हसदेव नदी में बहे इंजीनियर का 6 दिन बाद भी पता नहीं चला, NDRF और SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू, आज भी जारी Rescue… अफसर ने कहा…

कोरबा. उरगा थाना क्षेत्र के चिचोली की हसदेव नदी में इंजीनियर आदर्श सिंह, पिकनिक मनाने आया हुआ था और नदी में नहाने उतरा था. फिर पैर फिसलने के बाद लापता हो गया है.

 



बताया जा रहा है कि इंजीनियर आदर्श सिंह, यूपी सुलतानपुर का रहने वाला है और यहां चाम्पा में प्राइवेट इंजीनियर था. वह मोबाइल टॉवर लगाता था. इंजीनियर 26 नवम्बर से लापता है और DDRF, SDRF, NDRF और अंडर वाटर कैमरा के खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

मौके पर रेस्क्यू के पहुंचे कोरबा के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट पीबी सिदार ने बताया कि लगातार खोजबीन की जा रही है. वाटर कैमरे से भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल, इंजीनियर का पता चला है. उन्होंने बताया कि 2 दिन खोजबीन के बाद आज NDRF की टीम लौट जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!