Baheradih News : गली चौक-चौराहों पर डंडा नृत्य के साथ मनाया छेरछेरा का पर्व

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग से दान का पर्व छेरछेरा मनाया गया। इस अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी गांव में बच्चे, बुजुर्ग और जवान सभी वर्ग के लोगों ने मिलकर पर्व का आनंद उठाया। गांव के उपसरपंच चन्दा सरवन कश्यप ने बताया कि बहेराडीह गांव में छेरछेरा का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया और गांव के बुजुर्गों ने प्रति वर्ष की भांति इस बार भी गांव के गली, चौक चौराहों पर जाकर डंडा नृत्य तथा छत्तीसगढ़ी गीत गाकर पर्व मनाया। वहीँ गांव के प्रत्येक घरों में किसानों ने लोगों को खुलकर दान किया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के छात्र एवं शिक्षक का आईआईटी खड़गपुर SPIC MACAY कार्यक्रम में चयन

उल्लेखनीय है कि जिले में बहेराडीह एक ऐसा गांव है जहाँ पड़ोसी जिला कोरबा जिले के गांव के लोग भी छेरछेरा पर्व में शामिल होते हैं।

error: Content is protected !!