JanjgirChampa News : जल योद्धा के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री से सम्मानित उमाशंकर पाण्डेय से भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने की सौजन्य भेंट, दिल्ली प्रवास के दौरान पानी बचाने के प्रयासों पर हुई चर्चा

दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा नेता जनसेवक इंजी. रवि पाण्डेय, जल योद्धा नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री से सम्मानित माननीय उमाशंकर पाण्डेय से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इंजी. पाण्डेय ने बताया कि इस भेंट के दौरान पानी बचाने के प्रयासों पर चर्चा हुई , इस चर्चा का सदुपयोग आने वाले समय में शहर के गिरते जल स्तर को मेंटेन करने के लिए सार्थक प्रयास किया जाएगा।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

ज्ञात हो कि उमा शंकर पाण्डेय (जन्म 5 फरवरी 1971) एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो भूजल संरक्षण में अपने काम और योगदान के लिए जाने जाते हैं ।उन्होंने खेतों में मेड़ बनाकर पानी बचाने के लिए 2005 में ‘खेत में मेड़, मेड़ पर पेड़’ अभियान शुरू किया। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए उन्हें 2023 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया ।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!