Baloda Big News : परिवार के साथ डॉक्टर गए थे बनारस, चोरों ने घर पर बोला धावा, लाखों की चोरी को दिया अंजाम, बलौदा का मामला

जांजगीर-बलौदा. बलौदा में चोरों ने धावा बोल दिया है और लाखों की चोरी को अंजाम दिया है. परिवार के साथ डॉक्टर, बनारस गए थे, जिसका फायदा उठाते चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की घटना के बाद डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी. मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी को बीएएमएस डॉक्टर वायके अग्रवाल, अपने घर का ताला बंद कर परिवार समेत बनारस गए थे. जहां से वापस लौटने पर पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है और आलमारी से नगदी रकम, सोने-चांदी के जेवरात गायब थे. चोरी हुई सामग्री की कीमत लाखों में हैं, फिलहाल, मामले में बलौदा पुलिस जांच कर रही है और CCTV भी खंगाला जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!