Dabhara FIR : कबारीपाली गांव में व्यक्ति से 4 लोगों ने मारपीट की, मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ डभरा थाना में केस दर्ज

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के कबारीपाली गांव में मोहन बर्मन से चार लोगों ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले रामु यादव, गोलू सिदार, विक्की निषाद, उमेश यादव के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, कबारीपाली गांव के मोहन बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुकान से अपने घर जा रहा था. इस दौरान गांव के मिडिल स्कूल के पास रामू यादव, गोलू सिदार, विक्की निषाद, उमेश यादव ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. यहां बीच-बचाव करने आए उसके बेटे के साथ भी चारों ने मारपीट की है. मामले डभरा पुलिस ने मारपीट करने वाले 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!