Sakti FIR : तुर्री गांव में गाली-गलौज कर रहे जेठ को मना करना महिला को पड़ा भारी, मारपीट करने वाले जेठ के खिलाफ केस दर्ज, जांच के जुटी पुलिस

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के तुर्री गांव में महिला से जेठ ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले कोमल सिंह कंवर के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, तुर्री की महिला बृहस्पति बाई कंवर ने बताया कि वह गांव की शासकीय प्राथमिक शाला में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती है. उसके पति तीन भाई है. उसका जेठ कोमल सिंह कंवर, घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना किया तो महिला के साथ भी गाली-गलौज करने लगा. उसका पति ने भी आकर कोमल सिंह कंवर को समझाया तो गाली-गलौज कर उसके पति साथ भी मारपीट की. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!