Janjgir Big Update : गनमैन पर फायरिंग और 78 लाख 41 हजार 2 सौ रुपये की लूट का मामला, पुलिस ने बदमाशों की तस्वीर जारी की, इस घटना से जोड़कर देख रही पुलिस, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के खोखरा गांव में गनमैन पर फायरिंग और 78 लाख 41 हजार 2 सौ रुपये की लूट के मामले में पुलिस में बदमाशों की तस्वीर जारी की है. पुलिस द्वारा कर्नाटक के बीदर में हुई 90 लाख की लूट वाली घटना से जांजगीर की घटना को जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि दोनों की घटना की प्रकृति एक ही तरह की है. पुलिस द्वारा इसी बिंदु पर जांच कर रही है और हैदराबाद पुलिस के भी सम्पर्क में जांजगीर पुलिस है. फिलहाल, 3 दिन बाद भी बड़ी वारदात के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. शुक्रवार को बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला पहुंचे थे. यहां उन्होंने बदमाशों को पकड़ने पुलिस की कार्रवाई तेज करने निर्देश दिए.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बिहान की महिलाओ को दी गई उद्यमिता विकास की जानकारी, नगरदा में ब्लॉक स्तरीय भावी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, उद्यमियों के हितग्राहियों के लिए उद्यमिता विकास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

दरअसल, 14 जनवरी को 2 नजाबपोश बदमाश ने कैश कलेक्शन के लिए खोखरा की शराब दुकान पहुंचे गनमेन पर गोली चला दी और 78 लाख 41 हजार 2 सौ रुपये को लूटकर भाग गए. एसपी विवेक शुक्ला ने अलग-अलग टीम बनाई है, जिसमें 50 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हैं. मामले में बिलासपुर और रायगढ़ की साइबर टीम की भी मदद ली जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

error: Content is protected !!