JanjgirChampa Big News : पेयजल की ऐसी समस्या कि तालाब से पानी पीने मजबूर हुए ग्रामीण, आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, 9 घण्टे से सड़क पर आवागमन बंद, मौके पर तहसीलदार और अन्य अफसर, पुलिस बल मौजूद, अभी भी प्रदर्शन जारी… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर चक्काजाम कर दिया है. गांव में पेयजल की इतनी समस्या है कि ग्रामीणों को तालाब का पानी पीना पड़ रहा है. सुबह 7 बजे से शुरू हुआ चक्जाजाम अभी तक 9 घण्टे से जारी है. चक्काजाम की सूचना के बाद मौके पर अकलतरा तहसीलदार और नायब तहसीलदार पहुंचे हैं और ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकलने से 9 घण्टे से चक्काजाम जारी है. मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है. इधर, चक्काजाम की वजह से अकलतरा-पामगढ़-बिलासपुर मार्ग बंद है और सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

दरअसल, बनाहिल गांव में पेयजल की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है. अभी से ही गांव के बोर सूख गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के प्लांट और क्रेशर में बड़ी संख्या में बोर किया गया है, वहीं क्रेशरों में हेलको ब्लास्टिंग की जा रही है. इससे जल स्तर नीचे जा रहा है. पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया है, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई. समस्या बढ़ी तो ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और वे सड़क पर उतर आए. बनाहिल गांव जे सैकड़ों ग्रामीणों ने अकलतरा-पामगढ़-बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, जो अभी भी 9 घण्टे से जारी है. यहां ग्रामीणों के द्वारा मौके पर पहुंचे तहसीलदार से स्थायी समाधान की मांग की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!