JanjgirChampa Big News : ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, चाम्पा क्षेत्र के कोसमन्दा गांव का मामला

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में बड़ा हादसा हुआ है. ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई है और दोनों के शरीर कई हिस्सों में बंट गए थे. घटना के वक्त ट्रेन, दोनों को दूर तक घसीटा है, वहीं घटनास्थल के पास 2 बाइक खड़ी मिली है. घटना की जानकारी कर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. सूचना के बाद टीआई नरेश पटेल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है. इधर, मृतक युवक की पहचान कोसमंदा गांव निवासी भानुप्रताप साहू उर्फ डाबला के रूप में हुई है, वहीं दूसरा 17 वर्षीय किशोर है, जिसका नाम अनुराग यादव है, जो लछनपुर केराझरिया का रहने वाला था और अनुराग यादव, अपने मामा के घर आया हुआ था.

 



इसे भी पढ़े -  Baheradih News : चार साल बाद फिर सिवनी पहुंचा बहेराडीह के किसानों का धान खरीदी केंद्र, किसान स्कूल के संचालक की पहल लाई रंग, पहले सिवनी में होती थी धान खरीदी, चार साल पहले बदलकर कोसमंदा किया गया था केंद्र, किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर से मुख्यमंत्री तक उठाई गई थी आवाज

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो 2 लोगों के शरीर के हिस्से रेलवे ट्रेक पर बिखरे हुए थे. जांच में पता चला कि एक युवक कोसमन्दा गांव का रहने वाला था तो दूसरा 17 वर्षीय किशोर है और वह लछनपुर के केराझरिया में रहता था. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, घटना कैसे हुई और दोनों, रेलवे ट्रैक के पास क्यों गए थे, इसका पता नहीं चला है. मामले में जांच जारी है, जांच के बाद घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  CG Protocol : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का 19 नवंबर को दौरा कार्यक्रम, देखिए शेड्यूल...

Related posts:

error: Content is protected !!