JanjgirChampa : कार ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मारी, पुत्री की मौत, पिता गम्भीर घायल, बिलासपुर रेफर, पामगढ़ क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास कार ने बाइक सवार पिता-पुत्री को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर मासूम 3 साल की पुत्री की मौत हो गई. घटना में पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे राहगीरों के द्वारा पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां घायल पिता को गंभीर चोट लगने से उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. इधर मामले की सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

जानकारी के अनुसार, भैंसो निवासी यश कश्यप, अपनी 3 वर्षीय बच्ची को बाइक में बैठाकर पामगढ़ की ओर से वापस अपने घर भैंसो गांव जा रहा था, तभी वे मदनपुर गांव के पास पहुंचे थे कि कार ने बाइक सवार पिता-पुत्री को चपेट में ले लिया जिससे घटना में मौके पर मासूम बच्ची की मौत हो गई, वहीं पिता के पैर में भी गंभीर चोट लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है. फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने दुर्घटनाकरित वाहन को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Death : तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा

error: Content is protected !!