JanjgirChampa Marriage Break : महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, लड़की के भाई की भी रोकी गई शादी

जांजगीर-चांपा. बलौदा क्षेत्र के जूनाडीह गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई है. लड़की की उम्र 17 साल 2 माह है, वहीं लड़की के भाई की भी शादी होना था, लेकिन उसकी भी उम्र महज 20 साल 6 माह निकली. इस तरह दोनों की शादी रुकवा दी गई है.



जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन को सूचना मिली कि बलौदा क्षेत्र के जूनाडीह गांव में नाबालिग लड़की की शादी हो रही है. सूचना के बाद टीम नाबालिग के घर पहुंची और जांच की तो लड़की की उम्र 17 साल 2 माह होना पाया, वहीं लड़की के भाई की भी शादी होने वाली थी, जिसकी उम्र का सत्यापन किया गया तो उम्र 20 वर्ष 6 माह निकली. इस तरह परिजन को समझाइश दी गई और बाल विवाह के नुकसान सहित कानून के बारे में बताया गया. फिर दोनों की शादी रुकवाई गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा, सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले पकड़े गए थे...

error: Content is protected !!