Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में आमोद श्रीवास्तव करेंगे ध्वजारोहण, किसान स्कूल में गणतंत्र दिवस पर फहरेगा तिरंगा

जांजगीर-चाम्पा. भारत का पहला किसान स्कूल बहेराडीह में रविवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक राजनांदगांव के सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी आमोद श्रीवास्तव ध्वजारोहण करेंगे।

 



वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि रविवार 26 जनवरी को किसान स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान ध्वजारोहण, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक राजनांदगांव के सेवानिवृत्त अधिकारी आमोद श्रीवास्तव करेंगे। उन्होंने बताया कि आमोद श्रीवास्तव, एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक सफल कृषक भी हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...
error: Content is protected !!