JanjgirChampa Murder : शिवरीनारायण मेले में युवक की हत्या, 10 से ज्यादा नाबालिग लड़कों ने घटना को अंजाम दिया

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण मेले में युवक की हत्या की वारदात हुई है. चौपाटी के पास 10 से ज्यादा नाबालिग लड़कों ने घटना की है. मामले में पुलिस ने कुछ नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. मृतक युवक का नाम दीपेश बर्मन है, जो गिधौरी क्षेत्र के मोहतरा गांव का रहने वाला था. आरोपी नाबालिग लड़के, शिवरीनारायण की बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण मेले में चौपाटी के पास किसी बात को लेकर एक नाबालिग लड़के से बहस हुई, फिर उस नाबालिग लड़के ने अपने दोस्तों को बुला लिया. फिर 10 से ज्यादा नाबालिग लड़कों ने युवक की हाथ-मुक्के, लात-घूंसे और बेल्ट से बेदम पिटाई की, फिर चाकू से भी हमला कर दिया. इससे युवक दीपेश बर्मन गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे शिवरीनारायण का अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!