Korba Murder : टंगिया से महिला की हत्या, प्रेमी पर आरोप, वारदात के बाद आरोपी प्रेमी फरार

कोरबा. रजगामार चौकी क्षेत्र की SECL कॉलोनी में रहने वाली महिला सीमा पटेल की आरोपी प्रेमी गुमा उरांव ने अज्ञात कारण से आक्रोशित होकर टंगिया से मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

 



दरसअल, महिला सीमा पटेल की गुमा उरांव से अवैध संबंध थे और प्रेमी लगातार घर मिलने आया करता था, यहां आरोपी प्रेमी ने अज्ञात कारण से टंगिया से वारकर महिला की हत्या कर दी है और फरार हो गया है. आरोपी गुमा उरांव दर्री के प्रगति नगर का रहने वाला है, जो घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!