JanjgirChampa News : जिले के पशुपालकों ने देखा 26 नस्लों की बकरियां, पशुधन विकास विभाग ने किसानों को कराया केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम का भ्रमण

जांजगीर-चाम्पा. पशुधन विकास विभाग ने शासन के निर्देश पर आत्मा योजना के तहत जिले के बलौदा ब्लॉक के 30 पशुपालक किसानों को कृषक कौशल विकास भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम, फरह का भ्रमण कराया। जहाँ पशुपालक किसानों ने बकरी की जमुनापारी नस्ल समेत गद्दी, चांगथांगी, चेगू, बीटल, जखराना, सिरोही, बरबरी,कच्छी, मेहसाना, गोहिलवाडी,झालावाड़ी, मारवाड़ी, सूरती,मालवी, संगनमेरी, उस्मानाबादी, मालावारी,कन्नई आडू, ब्लेक बंगाल, गंजाम और आसाम हिल्स आदि 26 नस्लों की बकरियों को देखा गया। वहीँ मोर, भेड़, खरगोश, मुर्गी समेत वेटनरी कॉलेज का भ्रमण कराया गया।



भ्रमण कार्यक्रम में शामिल बहेराडीह गांव की महिला किसान पशुपालक पुष्पा यादव, लक्ष्मीन यादव, सुमित्रा यादव,सिवनी की रूखमणी पांडेय और गौरी नामदेव ने बताया कि वैटनरी कॉलेज में गौवंशीय और भैंस वंसिय में होने वाले विभिन्न प्रकार के बीमारियों और उनके लक्षणके बारे में प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सको ने जानकारी दी। कोसमन्दा गांव की रेवती यादव और पहरिया के मालती कश्यप ने बताया कि पशुधन विकास विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय कृषक कौशल विकास भ्रमण कार्यक्रम में भ्रमण के लिए पहली बार अवसर प्रदान किया गया है। इस भ्रमण कार्यक्रम से शासन द्वारा डेयरी उद्योग और पशुपालन कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर संचालित योजना अपने आप में सराहनीय और प्रसंसनीय है। वहीँ ब्लॉक में पशुधन विकास विभाग द्वारा प्रतिवर्ष ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी मेला का आयोजन भी किया जाता है। जहाँ किसानों को सांत्वना पुरस्कार के अलावा पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक किसानों को पुरस्कृत किया जाता है।

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : बुजुर्ग महिला को झांसा में लेकर सोने की माला और 20 हजार नगद ठगी, आरोपी युवक गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई, ...इस तरह बड़ी बात कहकर लिया झांसे में... जानिए...

भ्रमण में विभागीय अधिकारी डॉ. कविता राज, डॉ. केएल मैत्री, डॉ आर एस बिंझवार,सिवनी गांव से रूखमणी पांडेय समेत जमुना नामदेव, पुष्पा राठौर, गौरी नामदेव, नंदिनी नामदेव, सौम्य पांडेय, बहेराडीह से पुष्पा यादव, लक्ष्मीन यादव, सुमित्रा यादव, कोसमन्दा से रेवती यादव, दुरपति बाई, बृहस्पति बाई कौशिक, मोरध्वज बैष्णव, जगन्नाथ कश्यप, जागेश्वर प्रसाद कौशिक, कामता प्रसाद कश्यप, तुलसी राम कश्यप, पहरिया से मालती कश्यप, पार्वती कश्यप, करमंदा से संतोष कुमार दिब्य, बैजलपुर से प्यारेलाल कश्यप, अयोध्या सिंह कंवर,जावलपुर से सोमदत्त कश्यप, राकेश कुमार कश्यप, मोहन यादव, पंतोरा से ख़ेमेश्वरीबाई, संतोषी, खिसोरा से भीखम सिंह तंवर,हेडसपुर से चंदन सिंह यादव, छितापाली दक्ष कुमार कुर्मी, बलौदा से भोला मिरी,, किरण मैत्री आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विकसित भारत जी-राम जी एक्ट, 2025 पर दी विस्तृत जानकारी, कलेक्टर ने अधिकारियों को व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश

error: Content is protected !!