Nawagarh News : नवागढ़ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण होली मनाने थाना प्रभारी ने की अपील

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना में होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सरपंच, पंच, कोटकर सहित अन्य लोग मौजूद थे. जिन्हें प्रशासन द्वारा गाइडलाइन का पालन करने एवं शांतिपूर्ण होली मानने की अपील की गई.

 



नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंच, पंच सहित आसपास के लोगों को बुलाया गया था. आगामी होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित को गई थी. किसी भी गांव में दो गुटों में दुश्मनी है, उसे हमें पूर्व से सूचित कर दे, ताकि उसे सुलझाया जा सके. होली जैसे त्योहार में कुछ लोग हुड़दंगाई करते है, इसलिए इन चीजों को पहले से रोका जाए और सभी से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने अपील की जाए.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!