Pamgarh Death : तालाब में गिरने से डूबा बुजुर्ग, हुई मौत, पामगढ़ पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भड़ेसर गांव में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक बुजुर्ग का नाम बुधराम यादव था. मामले में पामगढ़ पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, होली के दिन भड़ेसर गांव के बुजुर्ग बुधराम यादव ने शराब पी थी और फिर रात में भी शराब पी. सुबह के वक्त वह तालाब पहुंचा, जहां सिर के बल गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. बाद में तालाब में बुजुर्ग की लाश देखी और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!