Janjgir Accident Death : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही युवक की मौत, घटनास्थल पर कुछ देर रहा तनाव, फिर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के पेंड्री गांव के NH-49 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. कार में सवार 3 लोग भी घायल हुए है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी और कुछ देर तक तनाव का माहौल भी बना रहा. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाइस दी गई. साथ ही, घटना में बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

जानकारी के अनुसार, दर्री गांव के रहने वाले धर्मेंद्र सूर्यवंशी, अपनी बहन के घर सुकली गांव आया था, जहां से वह वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी पेंड्री गांव के NH-49 पर कार ने उसे कुचल दिया और मौके पर ही युवक धर्मेंद्र सूर्यवंशी ने दम तोड़ दिया. इधर, कार में सवार 3 लोग घायल हुए हैं. साथ ही, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी और कुछ देर तक तनाव भी रहा. इसके बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और लोगों को समझाइस देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!