Sakti FIR : नवनिर्वाचित सरपंच के घर घुसकर उसकी बुआ के साथ युवक ने की मारपीट, बाराद्वार बस्ती का मामला, मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज

सक्ती. बाराद्वार बस्ती में नवनिर्वाचित सरपंच डॉ. धीरेंद्र खूंटे के घर अंदर घुसकर उसकी बुआ के साथ युवक दिनेश कोशले ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले युवक दिनेश कोशले के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 333, 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, बाराद्वार बस्ती के नवनिर्वाचित सरपंच डॉ. धीरेंद्र खूंटे ने बताया कि गांव के दिनेश कोशले उसके घर अंदर घुसकर उसके जीजा के पिता को चुनाव में हराने को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगा. घर में उसकी बुआ और मां थी. आरोपी दिनेश कोशले ने उसकी बुआ के साथ मारपीट की. इधर, बाराद्वार पुलिस ने मारपीट करने वाले दिनेश कोशले के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!