Korba : …जब घर के बिस्तर में पहुंचा सांप, मच्छरदानी के अंदर मार रहा था फुंकार, दहशत में आए घर वाले, फिर…

कोरबा. जिले के मानिकपुर क्षेत्र के साहू मोहल्ला में लीला यादव के घर में मच्छरदानी के अंदर बिस्तर पर 5 फ़ीट का जहरीला सांप पहुंच गया था, जिसे देख घर में हड़कंप मच गया. फिर घर के सदस्यों ने सर्पमित्र को इसकी सूचना दी और सर्प का रेस्क्यू होने के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली है.

 



दरअसल, मानिकपुर क्षेत्र के साहू मोहल्ला में लीला यादव के घर के लोग रात को खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे और बिस्तर के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. यहां देखा गया कि अचानक कहीं से 5 फ़ीट का जहरीला नाग उनके मच्छरदानी लगे बिस्तर पर पहुंचा हुआ था और जोर-जोर से फुंकार मार रहा है, जिसे देख घर के लोग भयभीत हो गए और सर्प मित्र से तुरंत संपर्क किया गया. कुछ समय बाद सर्पमित्र ने सर्प का रेस्क्यू किया, तब जाकर घर वालों ने राहत की सांस ली है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!