Korba Snake Rescue : घर में घुस गया नाग तो सहमे परिवार के लोग, फिर स्नेक रेस्क्यूर ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू…

कोरबा. सर्पलोक बन चुके कोरबा जिले में आए दिन सर्प निकलने की घटना सामने आ रही है. सर्प कभी प्लांटों से रेस्क्यू किए जा रहे हैं तो कभी बाइक के वाइपर से तो कभी घरों से. इसी तरह एक घर से नाग का रेस्क्यू किया गया. यह नाग घर में उस समय घुसा, जब घर में एक महिला, आरती कर रही थी. इसी वक्त महिला की नज़र नाग पर पड़ी तो वह डर गई.

 



दरअसल, कोरबा जिले के सोनपुरी गांव में रहने वाली नागेश्वरी राजवाड़े, शाम को घर पर पूजा कर रही थी. पूजा समाप्त होने के बाद वो घर में शांति के लिए घर के हर कमरे को दीपक दिखा रही थी. इसी दौरान 6 फ़ीट का एक नाग घर में घुस गया. इतने बड़े सांप को देखते ही महिला घर के दूसरे कमरे के अंदर भागी और आसपास के लोगों को फोन से सांप होने की जानकारी देकर मदद के लिए बुलाई. पड़ोसी के घर में सांप घुसने की खबर सुनकर कुछ लोग मदद के लिए आए और सांप को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांप को भगाने में सफल नहीं हुए.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

नाग भी इतने लोगों को देखकर एक किनारे गमले के पीछे जाकर बैठ गया था. जब लोगों को लगा कि वो सांप भगाने में कामयाब नहीं हो रहे हैं, तब लोगों ने स्नेक रेस्क्यूअर टीम को बुलाने में ही बुद्धिमता समझी. आखिरकारज़ लोगों ने स्नेक रेस्क्यूअर को सांप निकालने की सूचना दी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

सूचना मिलने के बाद जितेंद्र सारथी सोनपुरी गांव पहुंचे और 6 फीट नाग का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया. नाग को हवादार थैले में रखा गया. फिर सुरक्षित रेस्क्यू के बाद घरवाले सहित मोहल्ले वालों ने राहत की सांस ली. कुछ समय बाद जितेंद्र सारथी ने नाग को जंगल में छोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!