JanjgirChampa Murder Arrest : शराब पीने से 2 लोगों की मौत का मामला, शराब में मिलाया था जहर, 6 फरवरी 2025 को हुई थी घटना… ये रही वजह…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली गांव में शराब पीने से 2 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी रामगोपाल खूंटे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. घटना 6 मार्च 2025 को हुई थी.

 



पुलिस के मुताबिक, रामगोपाल खूंटे का विवाद सुंदरलाल कुर्रे से था और वह उसके घर में जहर मिली शराब लेकर पहुंचा था, लेकिन बोतल खुली होने से सुंदरलाल कुर्रे ने शराब पीने से मना कर दिया, तब रामगोपाल ने सीताराम लहरे और रोहित तेंदुलकर को दे दिया था. फिर दोनों ने जहर मिली शराब को पी लिया था. इसके बाद दोनों की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

FSL रिपोर्ट के बाद नवागढ़ पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया था. जांच में रामगोपाल खूंटे की भूमिका की बात सामने आई. फिर पुलिस ने रामगोपाल खूंटे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!