Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने संभाली कमान, चलाया विशेष साफ-सफाई अभियान, नगर पालिका अध्यक्ष की रंग लाई विशेष मुहिम

सक्ती. नगर पालिका सक्ती के वार्ड क्र. 5 संतोषी टॉकीज रोड में सफाई व्यवस्था चरामरा गई थी, क्योंकि वार्ड की नालियां कचरों से पटी पड़ी थीं. वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल से साफ-सफाई कराने का आग्रह किया था. जिसके बाद पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने खुद ही सफाई की कमान संभाली और बजबजाती नालियों की सफाई अभियान की मुहिम छेड़ दी. वार्डवासियों ने उनके इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें साधुवाद दिया है.

 



वार्ड के निवासियों ने बताया कि विगत पांच वर्षों से नालियां बजबजाती हुई कचरे से अटी पड़ी थीं, जिसकी शिकायत किए जाने के बावजूद सफाई नहीं होने से संक्रमण का खतरा पैदा हो गया था. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या के निवारणार्थ पहल की और जेसीबी की मदद से स्लैब को हटाकर नालियों की सफाई कराई गई. इस दौरान नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की टीम ने जाम नालियों से बड़ी मात्रा में कचरा निकाला.
स्थानीय निवासियों ने बताया कि हमने पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन इस बार पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने तुरंत एक्शन लिया और सफाई अभियान शुरू करवाया. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने नगरवासियों से अपील की है कि वे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन अभियान में सहयोग करें और कचरे को नालियों में न फेंके. पालिका अध्यक्ष के इस कदम से वार्डवासियों में संतोष देखने को मिला है. लोगों का कहना है कि पहले शिकायतें अनसुनी कर दी जाती थीं, लेकिन अब पालिका अध्यक्ष अग्रवाल के सक्रिय होने से सफाई कार्य में तेजी आई है. नगर पालिका अध्यक्ष की यह मुहिम नगरवासियों के लिए राहत लेकर आई है. प्रशासन और जनता के सहयोग से वार्ड की नालियां साफ और स्वच्छ सक्तीनगर का सपना जल्द साकार होगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि ‘‘उनके द्वारा सुबह भ्रमण के दौरान निरीक्षण किया जाता है. जहां गंदगी पाई जाती है, वहां तत्काल सफाई अभियान चलाया जाता है. स्वच्छता बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. हम सभी के सहयोग से ही स्वच्छ सक्तीनगर का सपना साकार हो सकता है।’’

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!