Malkharouda News : बड़े सीपत गांव में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को राशन कार्ड, ट्राई सायकल का किया गया वितरण, जैजैपुर विधायक, कलेक्टर, CEO, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के बड़े सीपत गांव में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, CEO वासु जैन, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं समस्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे.

 



शिविर में बरभांठा, नवापारा, नगझर, कुरदा, छपोरा, चारपारा, भड़ोरा, छोटेसीपत, बड़े रबेली, भुतहा, अमेराडीह, भठोरा, पिहरीद से कुल 84 आवेदन प्राप्त हुआ. जिसमें 60 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया और 24 आवेदनों को निराकृत करने संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

शिविर में विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई. इस शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई का कार्य किया गया. कार्यक्रम में हितग्राहियों को चेक, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, ट्राई सायकल आदि सामग्री का वितरण किया गया. समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया गया.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!