Janjgir Fraud Arrest : 8वीं पास शख्स ने पत्नी के साथ मिलकर 1 करोड़ 2 लाख रुपये की ठगी की, आरोपी पति और पत्नी गिरफ्तार, अधिक व्याज का लालच देकर ठगे रुपये, मामले में अलग-अलग 2 प्रकरण दर्ज, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने 1 करोड़ 2 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी पति रामनारायण वस्त्रकार, 8वीं पास है, जिसने बड़ी ठगी की है और उसकी पत्नी सुनीता वस्त्रकार ने उसका साथ दिया है. दोनों आरोपी, नैला के सिवनी गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत FIR दर्ज किया है. मामला 2023-24 का है और 2025 में एफआईआर हुई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

पुलिस के मुताबिक, सिवनी गांव के आरोपी रामनारायण वस्त्रकार एवं उसकी पत्नी सुनीता वस्त्रकार के द्वारा लोगों को लुभावने प्रलोभन देकर धोखे से रुपये लिए जाते थे और उसे ट्रेडिंग में डालकर लोगों को रकम का अधिक ब्याज देते थे. ऐसा सिलसिला कुछ माह चला, फिर फिर लोगों का विश्वास जीतकर उनके रुपये वापस नहीं किए गए.

आरोपियों द्वारा अलग-अलग किस्तों में रुपये दोगुना करने का प्रलोभन देकर अलग-अलग लोगों से 1 करोड़ 2 लाख 54 हजार रूपये की ठगी की है. आरोपियों के विरूद्ध 2 प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध किया है और आरोपी पति-पत्नी रामनारायण वस्त्रकार एवं सुनीता वस्त्रकार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!