Akaltata Death : पोड़ीदल्हा गांव में घर की छत पर बुजुर्ग की मिली लाश, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत की आशंका, अकलतरा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव में घर की छत पर बुजुर्ग की लाश मिली है और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत होने की आशंका जताई गई है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पोड़ीदल्हा गांव का बुजुर्ग टोलीराम बंजारे, घर की छत पर सोया था. यहां वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. बाद में, परिजन छत में गए तो बुजुर्ग की लाश पड़ी थी. उसके सिर पर आकाशीय बिजली से जलने के निशान है. सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस पहुंची और प्रकरण में मर्ग कायम किया गया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से बुजुर्ग की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!