Kharod News : नगर पंचायत खरौद में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर आयोजित

खरौद. नगर पंचायत खरौद में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया. यहां शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, सीएमओ सत्यनारायण देवांगन सहित पार्षदगण मौजूद थे.



जनप्रतिनिधियों ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : कलेक्टर ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी, साफ-सफाई, लैब, जिम, खेलकूद सामग्री, लाइब्रेरी का अवलोकन कर दिए आवश्यक सुधार के निर्देश

शिविर में उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, ई-रिक्शा, सिलाई मशीन, केसीसी चेक, ऋण पुस्तिका, एमआर किट, लो विजन किट सहित हितग्राहीमूलक सामग्रियों का भी वितरण किया. इसके साथ ही अन्नप्राशन एवं गर्भवती माताओं को गोदभराई तथा शिशुवती माताओं को पोषण आहार वितरण किया.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : निर्माण कार्यों में अनियमितता पर कार्रवाई, उप अभियंता निलंबित, जिला पंचायत के सीईओ ने की कार्रवाई...

error: Content is protected !!