Nawagarh News : राछाभाठा में घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, लगातार क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस की लंबे हाथ चोरों तक पहुंचने में नाकाम

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना के राछाभाठा में अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक की चोरी कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. नवागढ़ क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. इससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. पुलिस के लंबे हाथ चोरों तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रहे हैं. चोरी की लगातार घटनाएं होने से लोगों में भय का माहौल है.

 



इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

दरअसल, राछाभाठा के संतोषी बाई गोंड़ ने बताया कि वह अपने पति के साथ अपनी भांजी के यहां शादी कार्यक्रम में गई हुई थी, जहां बाइक को बाहर खड़ी करके घर अंदर चले गए थे. वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. किसी अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!