Akaltara FIR : अर्जुनी चौक में चुलमाटी में डीजे बजाने आए युवक के साथ 3 लोगों ने मिलकर की मारपीट, जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी चौक में चुलमाटी कार्यक्रम में डीजे बजाने आए युवक को 3 लोगों ने मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले नवल राय, राहुल, सरजू राय के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, करन खांडेकर ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ डीजे बजाने अर्जुनी गांव के चुलमाटी कार्यक्रम में आया हुआ था. अर्जुनी गांव के नवल राय, राहुल, सरजू राय ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. इससे उसे चोट आई है. पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!